क्या आपको भी पूरे दिन आती है नींद, तो यहां जान लें इसका बड़ा कारण, ये हैं दूर करने के उपाय

2 Min Read

Oversleeping Causes: क्या आप अपनी 8 घंटे की नींद पूरी लेते है? अगर हां तो यह बहुत ही अच्छी बात है। अगर नहीं तो यह सेहत के लिए हानिकारक है। वहीं कई लोग ऐसे होते है जो कि पूरी नींद लेने के बाद भी पूरा दिन सोते ही रहते है या उन्हें नींद जैसा महसूस होता है। अगर आपको भी ऐसा होता है तो एक बात बता दें कि यह सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी ठीक नहीं है कि आप 7 से 8 घंटे की नींद ले रहे है इसके बावजूद आपको नींद आ रही है, तो ऐसा होना के कारणों को आपको जरूर जान लेना चाहिए। यह कोई गंभीर शारीरिक समस्या भी हो सकती है।

दरअसल बार-बार नींद आना या सोने का मन करना यह एक प्रकार की समस्या है जिसे हाइपरसोम्निया (Hypersomnia) कहा जाता है। 7-8 घंटे नींद लेने के बाद भी जब आपको नींद आती रहती है, तो यह एक तरह से स्लीप डिसऑर्डर है।

क्या है हाइपरसोम्निया

हाइपरसोम्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपको दिन के समय भी अधिक नींद महसूस होती है। हाइपरसोम्निया एक प्राइमरी या सेकेंडरी स्थिति हो सकती है। जिन लोगों को हाइपरसोम्निया आने की समस्या होती है, उन्हें दिन में किसी भी काम को करने में परेशानी हो सकती है, क्योंकि वे अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं।

हाइपरसोम्निया के लक्षण

चिड़चिड़ा महसूस करना
भूख में कमी
दिन भर नींद आते रहना
किसी भी चीज को याद रखने में परेशानी होना
बेचैनी महसूस करना

ज्यादा सोने से बचने के उपाय

रात में कम खाना खाएं।
सोने का टाइम तय करें
वजन पर कम रखें।
सोने के कमरे का वातारण शांत होना बेहद जरुरी है।
देर तक ज्यादा ना सोएं।

Share This Article
"पॉलिटिकल ऑब्जर्वर" एक प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीतिक मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और महत्वपूर्ण घटनाओं पर गहराई से जानकारी प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सही और निष्पक्ष खबरें देना है ताकि नागरिक तेजी से बदलते समय में सही निर्णय ले सकें।
Leave a comment